RADIO

    जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप निम्बाहेडा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार


    जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप निम्बाहेड़ा इकाई की बैठक संस्थापक अध्यक्ष मुकेश संगीता ढेलावत की अध्यक्षता में रखी गई। बैठक में अध्यक्ष नितेश डोली सिंघवी ने अपनी नवीन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव पद पर नितिन वर्षा सेठिया, अंकित टीना विराणी, उपाध्यक्ष पद पर लोकेश डोली राठौड़, मनोज सीमा ढेलावत, कोषाध्यक्ष पद पर गौतम मोनिका विराणी, महिला सचिव पद पर संगीता प्रदीप मारवाड़ी, नीलिमा विनीत रांका, प्रचार-प्रसार मंत्री पद पर अतुल श्वेता बोड़ाना, सांस्कृतिक मंत्री पद पर दीपक सेजल सगरावत, संगठन मंत्री पद पर हर्ष प्रेरणा छाजेड़, यात्रा प्रभारी पद पर मुकेश शालिनी चंडालिया को नियुक्त किया गया।
    बैठक के पश्चात संरक्षक कमलेश सरोज जी ढेलावत, पारस सुनीता जी सांड, राजेन्द्र सीमा जी सिंघवी ने नवीन कार्यकारिणी को अपने आशीर्वचन देकर संबोधित किया। ग्रुप के चैयरमेन निर्मल रानी रांका द्वारा बैठक में उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगामी धार्मिक सामाजिक और ग्रुप के कार्यो में अपनी सहभागिता के संदर्भ में पुरजोर से भाग लेने हेतु उत्साहवर्धन किया गया।

    Leave a Comment

    IAS Coaching
    What does "money" mean to you?
    • Add your answer